अचानक घबराहट और बेचैनी क्यों होती है? जानें इसके पीछे के छिपे कारण और राहत पाने के आसान तरीके
हम सब की जिन्दी में कोई न कोई ऐसा समय जरूर आता है, जब सब कुछ सही होते हुए भी दिल की धड़कन तेज हो जाती है, और माथे पर पसीना आने लग जाता है , सांस भारी लगने लग जाती है, और मन में एक डर सा बैठ जाता है, और उस समय हमे लगने लग जाता है की हमें एक धम से घबरहाट और बेचैनी क्यों होने लग जाती है,
कभी कभी हम इसे थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज करते है और कभी लगता है की हमें कोई बीमारी तो नहीं हो गई । पर सच तो ये है की हमारा शरीर और दिमाख आपस में गहराई से झुंड होते है। जब भी हमरे साथ या हमरे आस पास ऐसा कुछ होता है जिसे हमरा दिमाख खतरे या दबाब के रूप में देखने लगता है। तो वह तुरंत प्रतिक्रिया देने लग जाता है। तो हम इस लेख में समझेंगे की इस बेचैनी के पीछे क्या हो सकता है और अगर ऐसा कुछ हो तो खुद को कैसे शांत करे।
घबराहट और बेचैनी है क्या?
जब हम किसी मुश्किल में होते है – जैसे कोई जॉब इंटरव्यू से पहले या कोई भूरी खबर सुने पर, तो घबराट होना एक नार्मल है। इसे विगियानी भाषा में शरीर का ” फाइट या फ्लाइट'(लड़ो या भागो) बोला जाता है। इस से शरीर में एक एड्रेनालिन नाम का हार्मोन तेजी से बढ़ता है। जो हमें मुश्किलों का सामना करने के लिए त्यार करता है ।

लेकिन मुश्किल तब शुरू होती है। जब बिना किसी मुश्किल के शरीर और दिमाख में ये प्रतिक्रिया होने लगे । जब आप आराम से बैठे हो या सो रहे हो, और तब बिना बात के दिल जोर से धड़कने लगे। तो इसे डॉक्टर की भाषा में बेचैनी या एंग्जायटी अटैक बोला जाता है।
अचानक घबराहट और बेचैनी मुख्य कारण
इस के पीछे कोई एक कारण नहीं होता, बल्कि हमारा खानपान और मानसिक स्थिति से काफी छोटी-बड़ी बाते हो सकती है। आइये इसे अचे से समझते है।
1. लगातार बना रहने वाला मानसिक तनाव (Stress)
आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में काम और परिवार की जिमेदारियो की चिंता हमारे दिमखा में लगातार टैंशन भर्ती रहती है कई बार हम ऊपर से अपने आप को शांत दिखाते है । लेकिन दिमाख में टैंशन होती रहती है, जब ये टैंशन दिमाख में ज्यादा हो जाये है तो हमें अचानक घबराहट और बेचैनी होने लग जाती है।
2. नींद की कमी और खराब रूटीन
अगर आप रोज 7 से 8 घंटे की नींद नहीं ले पा रहे है, तो इसका असर आपके शरीर पर पढता है पूरी नींद आपके दिमाख को आराम नहीं देने देती, जिसके कारन चिड़चिड़ापन बढ़ने लग जाता है और छोटी-छोटी बातों से दिल घबराने लगने लग जाता है, देर रात मोबाइल, टीवी और लैपटॉप की स्क्रीन देखने से भी इस समस्या को बढ़ाने लग जता है ।
3. ज्यादा चाय, कॉफी या कैफीन का सेवन
सुबह उठते ही एक कप चाय या कॉफी पीने की हम लोगो की आदत होती है, जिसके कारन दिन बर में हमरी बॉडी में कैफीन की मात्रा जरुरत से ज्यादा हो जाती है, ये हमरे बॉडी के नर्वस सिस्टम को खाली पेट चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी बनती है जिसके कारण हमारे हाथो में कंपकंपी और सीने में बेचैनी महसूस होने लग जाती है।
4. ब्लड शुगर लेवल का अचानक गिरना
कई बार हम लोग काम में इतने ही बिजी हो जाते है की टाइम से खाना नहीं खाते। जिसके कारन हम लबे समय तक भूखा रहते है जिसे हमरे शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) का स्तर कम होने लग जाता है इस के कारन दिमाख को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिसके कारन बॉडी में कमजोरी, चक्कर आना , पसीना छूटना और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देने लग जाते है।
5. हार्मोनल बदलाव और पोषक तत्वों की कमी
खासतौर पर महिलाओं में पीरियड्स से पहले, प्रेग्नेंसी के समय शरीर में हार्मोनल ऊपर- निचे काफी ज्यादा होते हैं, जिससे मूड स्विंग्स और बेचैनी होना आम बात है। इसके अलावा, शरीर में विटामिन B12, विटामिन D और आयरन (खून की कमी) होने पर भी थकान और घबराहट महसूस होने लग जाती है,थायराइड हार्मोन से भी तेज धड़कन का एक बड़ा कारण हो सकता है।
6. डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी)
यह सुनने में बहुत नार्मल लगता है की बॉडी में पानी की कमी होने पर खून का प्रवाह प्रभावित होता है और दिल को खून पम्प करने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिसके कारण धड़कन तेज हो सकती है और मन में अजीब-सी बेचैनी पैदा होने लग जाती है।
7. पुरानी किसी घटना का डर
अगर लाइफ में आपके साथ कोई ऐसी घटना हुई हो, जिससे आपको गहरा सदमा लगा हो, तो कई बार कोई खास आवाज, खुशबू या माहौल अनजाने में उस घटना को ताजा कर देता है। फिर हमारा दिमाख उस पुराणी घटना को खतरा मानने लग जाता, और फिर हमें घबराहट शुरू हो जाती है।
घबराहट होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण
जब ये स्थिति आती है , तो हर इंसान का अनुभव थोड़ा अलग हो सकता है, पर कुछ लक्षण ज्यादा तर सभी में देखे जाते है।
-
दिल की धड़कन का अचानक बहुत तेज या महसूस होना।
-
गहरी सांस लेने में मुश्किल होना या ऐसा लगना कि दम घुट रहा है।
-
हथेलियों, तलवों और बॉडी में ठंडा पसीना आना।
-
हाथ-पैरों में हल्की झनझनाहट या कंपकंपी महसूस होने लगना।
-
पेट में मरोड़ उठना, गैस बनना या जी मिचलाना।
-
दिमाग सुन पड़ जाना या किसी भी चीज पर ध्यान न कर पाना।
जब अचानक बेचैनी हो, तो तुरंत क्या करें?
अगर आपको या आपके पास किसी को भी घबराहट हो रही है, तो सबसे पहले खुद को यह विश्वास दिलाएं कि यह स्थिति नोर्मल है और कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगी। और नीचे दिए गए तरीकों से आप तुरंत राहत पा सकते हैं:
-
गहरी और धीमी सांस लें: अपनी आंखें बंद करें और नाक से 4 सेकंड तक गहरी सांस अंदर लें। फिर 4 सेकंड तक सांस को रोकें और 6 सेकंड तक धीरे-धीरे मुंह से बाहर छोड़ें। ऐसा 7 से 8 बार करने से दिल की धड़कन नोर्मल होने लगेगी ।
-
एक गिलास सादा पानी पिएं: आराम से किसी कुर्सी या बिस्तर पर बैठ जाएं और घूंट-घूंट करके ठंडा या नोर्मल पानी पिएं। इससे शरीर का तापमान नोर्मल हो जायेगा है
-
5-4-3-2-1 तकनीक अपनाएं: अपने दिमाग को डर से बाहर निकालने के लिए अपने आसपास देखें। 5 ऐसी चीजों के नाम मन में दोहराएं जिन्हें आप देख सकते हैं, 4 चीजों को छूकर महसूस करें, 3 आवाज़ सुनें, 2 तरह की खुशबू महसूस करें और 1 चीज का स्वाद लें। यह तरीका दिमाग को वर्तमान पल में वापस ले आता है।
-
टहलें या खुली हवा में जाएं: अगर आप बंद कमरे में हैं, तो तुरंत खिड़की खोलें या बालकनी में जाकर ताजी हवा लें। ऐसा करने से शरीर में जमा अतिरिक्त एड्रेनालिन कम होता है।
भविष्य में इस समस्या से बचने के लिए लाइफ में बदलाव
अगर आप चाहते हैं कि बार-बार इस परेशानी का सामना न करना पड़े, तो अपनी लाइफ में कुछ छोटे बदलाव जरूर करें:
-
रोज व्यायाम और योग: रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलें, योग करें या प्राणायाम (विशेषकर अनुलोम-विलोम और भ्रामरी) करें। इससे दिमाग शांत रहता है और तनाव वाले हार्मोन नोर्मल रहते हैं।
-
समय पर भोजन: अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दही और सूखे मेवे शामिल करें। और लंबे समय तक भूखा रहने से बचें, और हर 3-4 घंटे में कुछ हल्का और पौष्टिक खाते रहें।
-
कैफीन और चीनी कम करें: शाम के समय चाय या कॉफी पीने से बचें। इसकी जगह आप हर्बल टी, नारियल पानी या नींबू पानी ले सकते हैं।
-
मन की बात साझा करें: अपने डर या चिंताओं को मन में दबाकर न रखें। किसी करीबी दोस्त, जीवनसाथी या परिवार के सदस्य से खुलकर बात करें। कई बार सिर्फ अपनी बात कह देने से ही मन का आधा बोझ हल्का हो जाता है।
इन्हें भी ज़रूर ट्राई करें:
मानसिक स्वास्थ्य क्या है?
Sleep Divorce क्या hai
डॉक्टर से सलाह कब लेनी चाहिए?
अधिकतर मामलों में लाइफ सुधारने और शांत रहने की तकनीकों से आराम मिल जाता है। लेकिन यदि आपको घबराहट के साथ सीने में तेज दर्द हो जो बाएं हाथ या जबड़े की तरफ जा रहा हो, चक्कर आकर बेहोशी महसूस हो, या यह समस्या हफ्ते में कई बार होने लग जाये , तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना जरुरी होता है है । सही जांच से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह केवल मानसिक तनाव है या इसके पीछे थायराइड, बीपी या दिल से जुड़ी कोई शारीरिक भीमारी है।
उम्मीद है कि इस जानकारी से आपको यह समझने में मदद मिली होगी कि अचानक घबराहट और बेचैनी क्यों होती है और इससे कैसे निपटा जाये । याद रखें, अपने शरीर के संकेतों को समझना और खुद को थोड़ा समय देना ही सबसे बेहतर इलाज है।
