Healthy Hair Tips: अपने बालों को सूंदर और मज़बूत  बनाने के 5 असरदार तरीके

 

 

 

 

आज कल की भाग-दौर की ज़िन्दगी में, pollution और गलत खान – पान का सबसे बुरा असर हमारे बालों पर आता है, हर कोई चाहता है उनके बाल घने लबे और चमकदार हो, लेकिन सही जानकारी न होने की वजे से हम गलती कर बैठते है।

अगर आप भी हेयर फॉल और रूखे बालो से परेशां है, तो  ये Blog आप के लिए है। आइये जानते बालो की देख बाल के सही Tips.

 

1. Hair Care Routine for ग्रोथ ( बालों की ग्रोथ के लिए हेयर केयर रूटीन )

बालों की Growth रातों-रात नहीं होती, इसके लिए एक सही रूटीन ज़रूरी है।
  • Regular Trimming – नियमित कटिंग  हर 2–4 महीने में बालों को कटिंग करवानी चाहिए  ताकि दोमुंहे बाल (split-ends) खत्म हो जाये।
  • Scalp Massage – सिर की मालिश (Scalp Massage) हफ़्ते में दो बार हल्के गरम तेल (नारियल या बादाम के तेल) से सिर की त्वचा की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार) बढ़ता है और बालों की Growth होती है।

2. Best Foods for Healthy Hair ( स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए सबसे अच्छी डाइट )

 

आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर आपके बालों और सिर की त्वचा (Scalp) पर नज़र आता है। बालों को अंदर से मज़बूत और घना बनाने के लिए अपनी रोज़ाना की खाने  में इन चीज़ों को जरूर शामिल करें।

 

  • प्रोटीन –  हमारे बाल ‘केराटिन’ (Keratin) नाम के प्रोटीन से ही बने होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में अंडे, दालें और पनीर जैसी चीज़ें जरूर लें।
  • आयरन और विटामिन C – पालक और खट्टे फल (जैसे आंवला और संतरा) बालों की जड़ों को मज़बूत बनाते हैं और उन्हें झड़ने से रोकते हैं।
  • ओमेगा – 3 फैटी एसिड – अखरोट और अलसी के बीज (Flax seeds) बालों को अंदर से पोषण देकर उनमें  चमक (Natural Shine) लाते हैं।

3. Natural Hair Care Tips at Home ( घर पर बाल संवारने के आसान तरीके )

 

बाजार के महंगे और केमिकल भरे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से अच्छा है, कि आप अपनी रसोई और घर में मौजूद नेचुरल चीज़ों को यूज़ करें। ये आपके बालों को बिना नुकसान पहुंचाए अंदर से पोषण देती हैं।

 

  • एलोवेरा जेल – अगर सिर में खुजली या जलन होती  है, तो फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं। यह न सिर्फ आपकी स्कैल्प को ठंडक देता है, बल्कि आपके  बालों को कुदरती रूप से सॉफ्ट और चमकदार भी बनाता है।
  • दही (Curd ) – डैंड्रफ और रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए दही एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। बाल धोने से 20 मिनट पहले स्कैल्प और बालों पर अच्छे से दही लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
  • प्याज का रस ( Onion जूस ) – बालों को झरने से रोकने और नए बाल उगाने के लिए प्याज का रस सबसे असरदार माना जाता है। इसमें मौजूद सल्फर  हेयर फॉलिकल्स को दोबारा एक्टिव करता है, जिससे बाल घने और मजबूत होते हैं।

4. How to Stop Hair Fall Naturally ( बालों का झड़ना कुदरती तरीके से कैसे रोकें )

 

बालों  का झड़ना रोकने और उन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए इन  बातों का ध्यान रखना  ज़रूरी है।  

 

  • गरम पानी से बचें – बहुत गरम पानी से सिर धोने से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और प्राकृतिक नमी खत्म होती है, बालों को धोने के लिए हमेशा गुनगुने या ताज़े (ठंडे) पानी का ही इस्तेमाल करें।
  • स्ट्रेस कम करें – तनाव और मानसिक तनाव बालों के झड़ने का एक बहुत बड़ा कारण हैं। अपनी दिनचर्या में योग, प्राणायाम और मेडिटेशन को शामिल करें ताकि शरीर और मन दोनों शांत रहें।                                                                                                                       
  • गीले बालों में कंघी न करें – जब बाल गीले होते हैं, तब वे सबसे ज्यादा नाज़ुक और कमजोर होते हैं। इसलिए गीले बालों में तुरंत कंघी न करे , पहले उन्हें कुदरती हवा में अच्छी तरह सूखने दें।

5. Damage Hair Repair टिप्स ( डैमेज बालों को रिपेयर करने के आसान टिप्स )

 

अगर आपके बाल बार-बार हीट स्टाइलिंग या केमिकल ट्रीटमेंट की वजह से बेजान और डैमेज हो गए हैं, तो इन्हें दोबारा सेहतमंद बनाने के लिए ये तरीके अपनाएं।

 

  • सल्फेट-फ्री शैम्पू चुनें – केमिकल वाले हार्ड शैम्पू बालों की बची-कुची नमी भी छीन लेते हैं। इसलिए हमेशा माइल्ड और सल्फेट-फ्री (Sulfate-free) शैम्पू का ही इस्तेमाल करें।
  • डीप कंडीशनिंग करें – बालों में खोई हुई नमी और पोषण वापस लाने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार हेयर मास्क या डीप कंडीशनर का इस्तेमाल ज़रूर करें।
  • हीट प्रोटेक्टेंट के बिना स्टाइलिंग न करें – ब्लो ड्रायर, स्ट्रैटनर या कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले बालों में हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे ज़रूर लगाएं, ताकि सीधे तापमान से बाल डैमेज न हों।

Conclusion ( निष्कर्ष )

 

सुंदर और चमकदार बाल पाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस इसके लिए थोड़े से वक्त, देखभाल और एक सही हेयर केयर रूटीन की ज़रूरत होती है। ऊपर दिए गए इन आसान और प्राकृतिक टिप्स को नियमित रूप से अपनाएं और अपने बालों में खुद फर्क महसूस करें।

 

Scroll to Top