प्याज का रस बालों में कैसे लगाएं? जानिए बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए
बालो का झड़ना आज के टाइम में एक आम बात बन गई है । प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से हर दूसरा व्यक्ति हेयर फॉल से परेशान रहने लग गया है।ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्चने से अच्छा है कि हम अपनी रसोई में मौजूद प्राकृतिक नुस्खों की तरफ फिर से लौटें। बालो कि देखभाल के लिए सदियों से ही जिस देसी नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता है वो है – प्याज़ का रस ।

अगर आप भी बालो से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहने लगे है,और जानना चाहते हैं कि प्याज का रस बालों में कैसे लगाएं?, तो यह जानकारी आपके लिए ही है। इस से हम जानेगे कि प्याज़ का रस आपके बालो के लिए क्यों फायदेमंद है, और इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करे। ताकि आपको कैसे अच्छा रिसल्ट मिल पाए।
प्याज का रस बालों के लिए क्यों फायदेमंद है? (Onion Juice Benefits for Hair)
किसी भी नुक्से को इस्तमाल करने से पहले यह जानना बहुत जरुरी है कि ये काम कैसे करता है। प्याज़ सिर्फ खाने में ही स्वाद को नहीं बढ़ाता, बल्कि ये बालो के लिए बहुत अच्छा है

- सल्फर की प्रचुर मात्रा – प्याज में सल्फर (Sulfur) भरपूर मात्रा में होता है। सल्फर हमारे बालों के प्रोटीन यानी केराटिन (Keratin) का एक अहम हिस्सा भी होता है। यह बालों को मजबूत बनाता है और टूटना काम करता है।
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार – जब आप स्कैल्प पर प्याज का रस लगाते हैं, तो रक्त संचार (Blood Circulation) तेज हो जाता है। इससे हेयर फॉलिकल्स (Hair Follicles) को पोषण मिलता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है।
- एंटी-बैक्टीरियल गुण – प्याज में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो स्कैल्प के इंफेक्शन, डैंड्रफ और खुजली को दूर करने में आपको मददगार साबित भी होते हैं।
- बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाना – इसमें मौजूद कैटालेज (Catalase) नामक एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम भी होता है, जो कि आपको बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
क्या वाकई प्याज का रस बालों को लंबा करता है?
यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। कि दादी-नानी के नुस्खों के अनुसार, प्याज का रस स्कैल्प की हेल्थ को सुधारने में बहुत असरदार है। जब स्कैल्प हेल्दी होती है और हेयर रूट्स को सही पोषण मिलता है, तो बालों की ग्रोथ अपने आप तेज होने लग जाती है। हालांकि, हर किसी की अलग होती है, इसलिए असर दिखने में कुछ हफ्तों का समय भी लग जाता है।
प्याज का रस बालों में कैसे लगाएं?
अगर आप सही तरीका नहीं जानते हैं, तो आपको मनचाहा रिसल्ट मिलने में परेशानी भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि प्याज का रस बालों में कैसे लगाएं? ताकि आपको चिपचिपाहट या ज्यादा बदबू से परेशान न होना पड़े और फायदे भी पूरे मिलें।
स्टेप 1: प्याज का रस तैयार करना
- छोटे आकार के दो ताजे प्याज लें।
- उनके छिलके उतारकर फिर अच्छे तरह से धो लें।
- अब प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या कद्दूकस (Grate) कर लें।
- कद्दूकस किए हुए प्याज को एक सूती साफ कपड़े या छन्नी में डालकर उसका रस अच्छे से निकाल लें।
- सुझाव: अगर आप चाहें तो मिक्सी में भी पीसकर पेस्ट बना सकते हैं और फिर रस अच्छे से निकाल सकते हैं।
स्टेप 2: बालों की तैयारी (Prepping Hair)
रस लगाने से पहले आप चेक करें कि आपके बालों में कोई धूल-मिट्टी या बहुत ज्यादा तेल तो नहीं है । आप चाहें तो हल्के सूखे बालों पर भी इसे लगा सकते हैं। स्कैल्प के बालो को थोड़ा सुलझा लें ताकि रस आसानी से जड़ों तक पहुंच जाये।
स्टेप 3: स्कैल्प पर एप्लीकेशन
- कॉटन बॉल (रुई) या अपनी उंगलियों को प्याज के रस में डुबोएं।
- बालों की मांग (Parting) निकालते जाएं और8 रस को सीधे स्कैल्प यानी बालों की जड़ों पर लगते जाये ।
- ध्यान रखें कि आपको इसे सिर्फ बालों की लंबाई पर नहीं, बल्कि स्कैल्प पर ज्यादा दियन देना है क्योंकि बालों की जड़ें ही मुख्य जगह हैं जहां पोषण की जरूरत होती है।
स्टेप 4: हल्की मसाज करना
जब सारा रस स्कैल्प पर लग जाए, तो उंगलियों से हल्के हाथों (Circular Motions) से 7 से 8 मिनट तक मसाज करें। तेज हाथों से रगड़ने से बचें, क्योंकि गीले बाल कमजोर होते हैं और टूटने का डर भी रहता है। मसाज करने से रस गहराई तक लग जाता है।
स्टेप 5: कितनी देर लगाकर रखें?
प्याज के रस को बालों में कम से कम 40 से 50 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। अगर आपकी सहनशक्ति अच्छी है और स्कैल्प पर जलन नहीं हो रही है, तो आप इसे 1 घंटे के लिए भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड (Mild) शैम्पू से धो लें।
प्याज के रस के साथ कुछ बेहतरीन हेयर मास्क (DIY Onion Hair Masks)
यदि आप अकेले प्याज की तेज गंध को सहन नहीं कर सकते हैं या अपने बालों की किसी खास समस्या का समाधान चाहते हैं, तो आप इन आसान हेयर मास्क को ट्राई कर सकते हैं:
1. प्याज का रस और नारियल तेल (डैंड्रफ और मजबूती के लिए)
- सामग्री: 2 चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच शुद्ध नारियल का तेल ले ।
- फायदा: नारियल तेल स्कैल्प को नमी देता है और प्याज की वजह से होने वाली रुखापन को दूर भी करता है।
- कैसे लगाएं: दोनों को मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 50 मिनट बाद धो लें।
2. प्याज का रस और शहद (शाइन और हाइड्रेशन के लिए)
- सामग्री: 2 चम्मच प्याज का रस और 1 चम्मच शहद ले ।
- फायदा: शहद एक प्राकृतिक ह्यूमिकटेंट है जो बालों में नमी को लॉक करता है और बालों में चमक ले कर आता है।
- कैसे लगाएं: दोनों का मिश्रण तैयार करके जड़ों और बालों की लंबाई पर लगाएं। आधे घंटे बाद शैम्पू से बाल वॉश कर ले ।
3. प्याज का रस और नींबू का रस (स्कैल्प की गहराई से सफाई के लिए)
- सामग्री: 2 चम्मच प्याज का रस और कुछ बूंदें नींबू के रस की ले ।
- फायदा: यह कॉम्बिनेशन डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में बहुत अच्छा होता है।
प्याज की गंध से कैसे छुटकारा पाएं? (How to get rid of onion smell)
कई लोग इस बात से डरते हैं कि प्याज लगाने के बाद बालों से बदबू आएगी और वे बाहर जाने में अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इस समस्या से निपटने के लिए आप ये सब अपना सकते हैं:
- एप्पल साइडर विनेगर (ACV) का इस्तेमाल – शैम्पू करने के बाद एक मग पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर बालों को आखिरी बार धोएं। यह गंध को पूरी तरह से हटा देता है।
- सुगंधित एसेंशियल ऑयल – अपने शैम्पू में लैवेंडर या रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला कर भी बाल वॉश कर सकते है ।
- नींबू का पानी: शैम्पू करते वक्त पानी में थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
प्याज का रस लगाते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
नुस्खे होने के बाद भी कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि किसी भी तरह का आप को नुकसान न हो:
- पैच टेस्ट (Patch Test) जरूर करें – हर किसी की स्किन सेंसिटिविटी और अलग होती है। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ा सा रस लगाकर 10 मिनट चेक कर लें कि कहीं जलन या एलर्जी तो नहीं हो रही आपको ।
- आंखों का रखें खास ख्याल – रस लगाते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि यह आपकी आंखों में न जाए। आंखों में जाने पर तेज जलन हो सकती है।
- रोजाना इस्तेमाल से बचें – हफ्ते में 3 बार प्याज का रस लगाना जरुरी है। जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से स्कैल्प ड्राई हो सकता है, इस लिए ज्यादा इस्तेमाल न करे ।
- ताजा रस ही इस्तेमाल करें – हमेशा फ्रेश निकाले हुए प्याज के रस का ही इस्तेमाल करें। रखा हुआ या बासी रस बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें:
बाल झड़ने के 10 मुख्य कारण | Hair Fall Control Tips
30 दिनों में बाल घने करने के 6 अचूक घरेलू उपाय |
आलू के रस से झाइयों का इलाज कैसे करें? (5 आसान उपाय)
निष्कर्ष (Conclusion)
बालों की देखभाल के लिए उपाय हमेशा से सुरक्षित और असरदार भी माने जाते हैं। अगर आप लगातार झड़ते बालों और कमजोर ग्रोथ से परेशान हैं, तो आज ही इस घरेलू तरीके को अपनाएं। जब आप अच्छे से यह समझ जाएंगे कि प्याज का रस बालों में कैसे लगाएं?, तो आपको कुछ ही हफ्तों में अपने बालों में बहुत अच्छा बदलाव दिखने लगेगा। बाल न केवल घने और मजबूत होंगे, बल्कि उनमें एक अलग ही चमक भी आएगी।
धैर्य रखें, सही रूटीन फॉलो करें और खूबसूरत व सेहतमंद बालों का आनंद लें!
